Breaking News

पुणे के रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरातफरी

08 Jun, 2022 508

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुणे में एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग की यह घटना औंध इलाके की है. यहां सुबह पांच बजे बिल्डिंग के 10वें फ्लोर में स्थित ट्रू ट्रांम ट्रंप नाम के रेस्टोरेंट में आग लगी. अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण पिछले दो सालों से रेस्टोरेंट से कुछ खास कमाई नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण तीन महीने पहले इसे बंद कर दिया गया था. लेकिन यहां रेस्टोरेंट के अंदर सामान पड़ा हुआ था. आग लगने से रेस्टोरेंट का पूरा फर्नीचर जल गया है. बता दें कि इस घटना में कोई जान हानि नहीं हुई है.

अन्य खबरे