Breaking News

आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड

23 Mar, 2024 648

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद भी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कायम हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आप के एक अन्य विधायक पर शिकंजा कस लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ईडी की एक टीम आप विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आप विधायक गुलाब सिंह यादव को दिल्ली पुलिस ने 2016 में जबरन वसूली के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी तब की गई थी जब दो प्रॉपर्टी डीलरों ने आरोप लगाया कि गुलाब सिंह यादव के सहयोगी उनसे पैसे वसूल रहे थे। इसके बाद, मामले की जांच में शामिल होने में विफल रहने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। दिल्ली पुलिस ने यह भी दावा किया था कि उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं। इस मामले उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की मुसीबत समझी जा सकती है।

अन्य खबरे