Breaking News

ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की अटकलों के बीच राज ठाकरे से सीएम फडणवीस की मुलाकात

12 Jun, 2025 181

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

बीएमसी चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक नहीं हुआ है लेकिन निकाय चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही हैं  हालही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकात ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।  एक तरफ उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के संकेत दे रहे राज ठाकरे अब निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के नेता और सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिल रहे हैं. ऐसे में इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

     दरअसल, गुरुवार को ताज लैंड्स एंड में दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच मीटिंग हुई और इस दौरान कुछ चर्चा भी की गई. यह मुलाकात स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आने की भी बात कर रहे हैं.  ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या राज ठाकरे महाराष्ट्र के सियासी खेल में बाजी पलटने का काम कर सकते हैं?बता दें, महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद से सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे की मुलाकात कई बार हुई है. जब एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें आ रही थीं, तब भी दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. उस दौरान दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई थी, यह सामने नहीं आया था.
 

अन्य खबरे