Breaking News

फेलोशिप के लिए उच्च शिक्षित छात्रों का भूख हड़ताल

28 Dec, 2021 799
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
बीड (beed) जिले के परली तहसील में एस.डी.एम कार्यालय के सामने एम.फिल करने वाले अनुसूचित जाति के छात्र-छात्रा अपनी मांगों को लेकर साखळी उपोषण पर बैठे हैं। इस साखळी उपोषण (hunger strike) में महाराष्ट्र भर से छात्र छात्राओं ने आकर यहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपोषण पर बैठी एक छात्रा ने बताया कि यूजीसी की तरफ से जो फेलोशिप दी जाती है वह एम.फिल से लेकर पीएचडी करने वाले छात्रों को दी जाती है और यह फ़ेलोशिप 5 साल तक दी जाती है लेकिन महाराष्ट्र सरकार से अनुसूचित जाती के इन छात्रो को डॉ बाबासाहाब आंबेडकर संशोधन एव प्रशिक्षण संस्था यानी बार्टी की तरफ से केवल 2 साल के लिए ही छात्रवृति दी जा रही है. इसके अलावा इन छात्रों को छात्रवृत्ति (fellowship) समय पर नहीं मिलती, इसलिये हमने अपनी मांग को लेकर यह साखळी उपोषण शुरू किया है ताकि हमारी समस्याओं की तरफ महाराष्ट्र सरकार ध्यान दे, छात्रा ने आगे कहा कि यह सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे का चुनावी क्षेत्र हैं इसलिए हम यहाँ बैठे हैं और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी हम इसी तरह से उपोष्ण पर बैठे रहेंगे।

अन्य खबरे