Breaking News

बिजली के खंभे से करंट लगने पर मुंबई में नाबालिग की मौत

03 Jun, 2023 1227
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई (Mumbai) में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से छह साल की एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। यह जानकारी बीएमसी आपदा नियंत्रण ने आज दी।  जानकारी के मुताबिक एक अन्य लड़का घायल हो गया। सांताक्रुज ईस्ट (Santacruz East) के वकोला में चैतन्य कॉलोनी में आधी रात से ठीक पहले हुई इस घटना की सूचना शनिवार सुबह मिली और बचाव दलों को भेजा गया।घटना में लड़की तहरीन परवीन इफ्तिखार गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बीएमसी के वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच वर्षीय लड़का तनीश पीए शिंदे घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बिजली के खंभे से करंट कैसे गुजरा, इसका कारण स्पष्ट नहीं है और संबंधित अधिकारी मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरे