Breaking News

भायखला के मुस्तफा बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

10 Jan, 2022 899

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

मुंबई (mumbai) के भायखला (byculla) इलाके आग में आग की घटना से हड़कंप मचा गया. बताया जा रहा है कि भायखला के मुस्तफा बाजार में स्थित लड़की के एक गोदाम में अचानक आग (fire in byculla) लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये आग करीब सुबह 6 बजे के आस पास लगी. वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचींम जिसके बाद शुरू हुआ आग बुझाने का सिलसिला। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से एम्बुलेंस को भी मौके पर अलर्ट मोड पर रखा गया. चूंकि दक्षिण मुंबई का ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला माना जाता है, और यहां का रास्ता काफी संकरा है, इसलिए आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा. 

फायर कंट्रोल के मुताबिक आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. कई घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाने में आख़िरकार दमकल कर्मियों को कामयाबी मिल गई. जिसके बाद मौके पर कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई. फिलहाल यह आग कैसे लगी इसकी जांच में दमकल और स्थानीय पुलिस जुट गयी है. 

अन्य खबरे