Breaking News

मासूम बच्ची पर दर्जन भर आवारा कुत्तों ने किया हमला

20 Apr, 2021 1813

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुत्तों को भले ही सबसे वफादार समझा जाता है, मगर एक मासूम बच्ची पर जिस तरह से आवारा कुत्तों के एक दल ने हमला किया उससे उनकी वफ़ादारी पर सवाल उठने लगे हैं I गौरतलब है कि अलीगढ़ में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है I ताजा मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के केला नगर की है, जहां गली से होकर गुजर रही अकेली मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया I घात लगाकर बैठे कुत्तों ने मासूम को नोंचना शुरू कर दिया I राहत की बात यह रही कि बच्ची की चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और उसे बचायाI कुत्तों के इस हमले में बच्ची बुरी तरह से जख्मी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैI जानकारी के अनुसार कुत्तों के हमले की पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि लाल रंग की ड्रेस पहने एक बच्ची गली से गुजर रही है I तभी दो कुत्ते उस पर हमला बोल देते हैं I जिसके बाद 10 और कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं और अचानक हुए इस हमले से बच्ची सड़क पर गिर जाती है I जिससे बचने की कोशिश करती है लेकिन कुत्तों का दल उस पर टूट पड़ता है I इस बीच बच्ची की चीख सुनकर कुछ लोग बचाने के लिए दौड़ते हैं और कुत्तों को भगाते हैं I

अन्य खबरे