Breaking News

मुंबई पुलिस ने दो दिनों में वसूले एक करोड़ 79 लाख रुपए का चलाना

15 Mar, 2025 193

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने होली और होलिका दहन के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 1 करोड़ 79 लाख रुपए के 17,495 चालान काटे हैं. मुंबई पुलिस ने त्योहार को देखते हुए मुंबई के मुख्य पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग की. इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन और होली के दो दिनों में यातायात उल्लंघनों की जांच के लिए मुंबई पुलिस और यातायात विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है और उनसे जबरदस्त चालान भी वसूल है. मुंबई पुलिस ने गाड़ी चालकों के लिए क्या करें और क्या ना करें की एक सूची भी जारी की थी. जिसके साथ एक सलाह भी दी गई कि किन बातों का पालन करना चाहिए।

      पुलिस ने कहा था कि नियमों का पालन नहीं करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है इसके अतिरिक्त उन जगहों पर विशेष अभियान चलाए गए. जहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की ज्यादा संभावना थी। इस अभियान के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार गाड़ी चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, और बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई.जिसमें दो दिनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 4,949 मामले सामने आए हैं वही ड्रिंक एंड ड्राइव के 183 मामले सामने आए हैं इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने पर 33 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं साथ ही वन वे सड़क परिवहन चलाने के 992 मामले सामने आए हैं तीन लोगों को बैठक वाहन चलाने के 425 मामले सामने आए हैं जबकि सिग्नल तोड़ने के 1942 मामले दर्ज किए गए हैं साथ ही बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 826 लोगों का चालान काटा है। 

अन्य खबरे