Breaking News

मुंबई में एयरपोर्ट पर टैक्टर में आग लगी, बड़ा हादसा टला

10 Jan, 2022 769

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है। एयरपोर्ट पर अचानक विमान के पास यात्रियों का सामान ले जाने वाली ट्राली को खींचने वाले ट्रैक्टर में आग लग गई। यह ट्राली विमान के बहुत नजदीक थी। गनीमत यह रही कि आग विमान तक नहीं पहुंची। आग विमान तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर में यह आग कैसे लगी अभी फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। हादसे में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दिन के करीब एक बजे यह घटना हुई। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में न तो कोई घायल हुआ है और न ही किसी को क्षति पहुंची है। जानकारी के मुताबिक़ सारे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली खींचने वाले ट्रैक्टर में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

अन्य खबरे