Breaking News

राज्य सरकार का शिव जयंती पर शिव प्रेमियों के लिए तोहफा

17 Feb, 2023 669

साक्षी शर्मा/ in24 न्यूज़ 

          19 फरवरी को देशभर में शिव जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्य भर में और शिवनेरी किले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह शिव जयंती शिंदे और फडणवीस सरकार पहली शिव जयंती है तो जाहिर सी बात है की शिंदे सरकार पुरे महाराष्ट्र में शिव जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाएगी। इसी के चलते शिवाजी महाराज का जन्मस्थल जुन्नार तालुका के शिवनेरी किला में राज्य सरकार  ने भव्य कार्यक्रम आयोजन किए है। इसलिए राज्य भर से शिव प्रेमियों के बड़ी संख्या में शिवनेरी पहुंचने की संभावना है। शिंदे सरकार ने राज्य में शिव प्रेमियों को तोहफा दिया है और उस दिन शिवनेरी की ओर जाने वाले मार्ग पर टोल माफी दी है। सरकार ने शिवनेरी की ओर जाने वाले तीनों टोल नाकों पर शिवजयंती के मौके पर वाहनों से टोल नहीं वसूलने का निर्देश दिया है। 

          शिवनेरी जाते समय खालापुर, खेड़ और राजगुरु नगर पड़ता है जहाँ पर आने जाने वाहनों पर टोल लगता है। शिवनेरी में हर साल बड़ी संख्या में शिव भक्त इक्क्ठा होते है। इस बार बड़ी संख्या में शिव भक्त इकट्ठा होंगे क्योंकि राज्य सरकार बड़े उत्साह के साथ शिव जयंती मनाएगी। इसलिए राज्य सरकार ने शिव भक्तों के लिए यह फैसला लिया है। शिव जयंती पर्व के मद्देनजर 18 फरवरी को सुबह 8 बजे से 19 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे तक शिवनेरी किला और क्षेत्र में शिव भक्तों और उनके वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुन्नार शहर और क्षेत्र में यातायात में बदलाव के संबंध में आदेश भी जारी किया।

अन्य खबरे