Breaking News

सुसाइड पॉइंट बना अटल सेतु, समुद्र में कूदकर इंजीनियर ने दी जान

25 Jul, 2024 340

मुंबई के अटल सेतु ब्रिज जिसको लेकर खूब राजनीति भी हुई थी। इन दिनों आत्महत्या करने का एक जरिया बन गया है। वहीं अब एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अटल सेतु से कूदकर समुद्र में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति डोम्बिवली का रहने वाला बताया जा रहा है। खौफनाक कदम उठाने वाले व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय श्रीनिवास कुरुतुरी के रूप में हुई है। वह कुवैत में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के रूप में कार्यरत था लेकिन अक्टूबर 2023 में अपनी नौकरी छोड़ कर डोम्बिवली में उनसे खुद का व्यवसाय शुरू किया था।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे श्रीनिवास नेक्सस अपने चार पहिया वाहन से अटल सेतु आया और अपने वाहन को खड़ा कर सीधा पुल से निचे छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इस व्यक्ति की तालाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आत्महत्या से पहले उसने अपनी पत्नी और बच्ची से बात की थी, मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि वह खुद की जान लेने वाला है।

अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि अटल सेतु के नवी मुंबई की तरफ जाने वाली लेन पर टाटा नेक्सन कार रुकती है। उसमें से एक आदमी बाहर निकलता है और पुल की रेलिंग पर चढ़कर समुद्र में कूद जाता है। करीब 8 महीने पहले वह कुवैत से घर आए थे। मुंबई में उन्होंने कारोबार शुरु किया था। कारोबार में नुकसान होने से वह परेशान थे।स्थानीय लोगों की मदद से इंजीनियर की तलाश की गई, मगर शव बरामद नहीं हुआ। बारिश और हाई टाइड के कारण खोज अभियान में दिक्कत आ रही है। इस मामले में उरण तालुका के न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 

अन्य खबरे