Breaking News

महाराष्ट्र के इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी

26 Feb, 2023 741

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

          देश के कई हिस्सों में तापमान पिछले कुछ दिनों में बढ़ रहा है। ऐसे में आईएमडी द्वारा जारी की गई रपोर्ट के अनुसार, मुंबई और महाराष्ट्र में आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इसके अलावा  विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके कारण वहां के लोगों को सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। 

अन्य खबरे