अब हाईकोर्ट के जज पर भी चलेगा मुकदमा
31 Jul, 2019
1219
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत में एक बड़ी मशहूर कहावत है कि कानून से ऊपर कोई नहीं होता. संभवतः एमबीबीएस कोर्स के दाखिले के लिए एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को फायदा पहुंचाने के आरोपों को झेल रहे इलाबाहाद हाईकोर्ट के एसएन शुक्ला पर सीबीआई को मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सीबीआई को ये अनुमति दी है. दरअसल सीबीआई ने इस मामले सीजेआई रंजन गोगोई को चिट्ठी लिखकर जांच करने की अनुमति मांगी थी. ऐसे में इतिहास में पहली बार होगा जब किसी हाईकोर्ट के सिटिंग जज पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.