Breaking News

कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

22 Apr, 2022 1269

संवाददाता/in24 न्यूज़.
 एक भीषण सड़क हादसे की खबर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले आई है। यहां एक सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार मृतकों में तीन बच्चे हैं। पांचों एक ही परिवार के बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले की खैरागढ़ रोड में स्थित सिंगारपुर के करीब बीती रात लगभग दो बजे एक दुखद हादसे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि रात करीब 12 बजे खैरागढ़ के रहने वाले सुभाष कोचर अपनी कार से पत्नी और बेटियों के साथ बालोद से खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी रात्रि लगभग 2 बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के निकट पुलिया में कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। घटना के दौरान कार में भीषण आग लग गई जिस वजह से सभी कार सवार जिंदा जल गए। इस  खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

अन्य खबरे