Breaking News

टावर में आग लगने से तीन की माैत

01 Feb, 2023 577

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
धनबाद (Dhanbad) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गई जिससे पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की माैत हो गई है जबकि बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकाला जा जा रहा है। दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बता दें कि आशीर्वाद टावर के तीसरे तल्ले पर आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज है कि दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि दमकलकर्मी लगातार अपने काम में जुटे हुए हैं।  

अन्य खबरे