पांच जून को लगेगा अगला चंद्रग्रहण
05 May, 2020
985
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अगला चंद्रग्रहण जून महीने में लगनेवाला है. इस साल करीब छह ग्रहण लग रहे हैं, जिनमें से एक ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है, जो एक चंद्रग्रहण था और अब दूसरा चंद्रग्रहण अगले महीने की पांच जून को लगेगा. पांच जून को जो ग्रहण लगेगा वो भी चंद्रग्रहण होगा. इसी जून महीने में ही चंद्रग्रहण के अलावा सूर्यग्रहण भी लग रहा है. इस साल का ये पहला सूर्यग्रहण। विज्ञान के नज़रिये की बात करें तो हर ग्रहण का अपना महत्व होता है. ऐसे में लोग खाने पीने से परहेज़ करते हैं और स्नान के साथ दान का विशेष महत्त्व होता है.