Breaking News

बिल्डिंग गिरने से भिवंडी में दो की मौत

24 Aug, 2019 1219

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में बाढ़ का प्रकोप कई स्थानों पर देखा गया. मगर कई बार ज़िंदगियों को हारते हुए देखा गया. दूसरी तरफ भिवंडी में एक खाली इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. गौरतलब है कि भिवंडी के शांतिनगर इलाके में एक चार मंजिला इमारत बीती रात गिर गई. इस इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस घटना में अब तक 2 लोगों की जान जा चुकी है. इस इमारत में कुल 5 लोग बिना परमिशन के अपना सामान लेने गए थे, इसी समय इमारत ढह गई. ये इमारत 8 साल पहले अवैध रूप से बनाई गई थी. अफसरों के मुताबिक, इसकी जांच की जाएगी. अशोक रणखंब, भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त के अनुसार, हमें पहले ही जानकारी मिल गई थी कि ये इमारत गिर सकती है जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए हमारी इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और इमारत का मुआयना किया. जिसके बाद इमारत को खाली करा लिया गया था.

 

अन्य खबरे