Breaking News

भिवंडी : आग से मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं

17 Jan, 2022 731

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले भिवंडी (bhiwandi) शहर में आग की घटना से हड़कंप मच गया है. यह आग भिवंडी के काजी कंपाउंड में लगी. इस भीषण आग की घटना से काजी कंपाउंड में अफरा- तफरी मच गई. 

आपको बता दें कि काजी कंपाउंड में स्थित बंद पड़े कपड़े के एक कारखाने में ये आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास के करीब आधा दर्जन कारखानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में अभी साफ तौर पर कुछ पता नहीं चल पाया है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. फिलहाल बुझाने के बाद मौके पर दमकल कर्मियों ने कूलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी.

अन्य खबरे