Breaking News

भैया की मौत के बाद देवर को हुआ भाभी से प्यार रचा ली शादी

04 Sep, 2020 3296

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्यार-मुहब्बत कब किससे हो जाये ये कोई नहीं कह सकता। बिहार के सीतामढ़ी में एक देवर को अपनी ही विधवा भाभी से शादी रचानी पड़ी। दरअसल भाई के निधन के बाद देवर संतोष और उसकी भाभी के बीच प्यार पनपा और शादी करने का फैसला किया। देवर का नाम संतोष साहनी है जबकि उसकी भाभी का नाम रंजीता है। रंजीता का उसके पहले पति से एक बच्चा भी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला बिहार के सीतामढ़ी थाने का है जहां संतोष की भाभी समाज के तानाशाही रवैये के खिलाफ कंप्लेन करने पहुंची थी। दरअसल महिला अपने देवर से शादी करना चाहती थी। दोनों के रिश्ते की खबर गांव और समाजवालों को लग गई थी। इसी वजह से रंजीता का देवर समाज के दबाव के कारण उससे शादी करने से मना करने लगा। मामले के थाने पहुंचते ही पुलिस ने इस बात को रफा दफा कर दोनों की थाने में ही शादी करवा दी। शादी के बाद  देवर और भाभी ने पति-पत्नी बनने के बाद वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। खबर है कि महिला की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। इस शादी के तीन साल बीत जाने के बाद रंजीता के पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वो अकेली हो गई थी। इस बीच वे अपने देवर से प्यार कर बैठी। अब जब दोनों की शादी हो गई है तो महिला के ससुराल वाले खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। यानी यह तय है कि जब दो दिल मिलने वाले सारी हदें पार कर जाएं तो उन्हें रास्ता मिल ही जाता है. जैसे जहां चाह वहां राह.

अन्य खबरे