Breaking News

मुंबई पुलिस में मिमिक्री आर्टिस्ट, मिमिक्री का वीडियो हुआ वायरल

01 Feb, 2022 1157
संवाददाता/in24 न्यूज़
 
 
इस समय मुंबई पुलिस (mumbai police) के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर राजेश खोपकर (rajesh khopkar) की काफी चर्चा है. खोपकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लोग खूब पसंद भी कर रहे है. वीडियो में राजेश खोपकर मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल की आवाज की कॉपी करते हुए वर्दी के प्रति डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन (MIDC police station) में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश खोपकर कुछ दिन पहले जोन 10 में आयोजित दिवाली स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में सूत्र संचालन किया था. इस कार्यक्रम में मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले, संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल भी उपस्थित थे. जिसके बाद 26 जनवरी को मुंबई पुलिस द्वारा निर्भया पथक लांच के समय नांगरे पाटिल ने राजेश खोपकर को सूत्र संचालन करने का आदेश दिया था। वहीं 25 जनवरी को निर्भया पथक लांचिंग कार्यक्रम की प्रेक्टिस के समय नाना पाटेकर की वर्दी पर प्रेम से बोले गए माधुरी दीक्षित के डायलॉग को राजेश खोपकर ने अपने अंदाज में बोला जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
 

अन्य खबरे