Breaking News

मुंबई में गिरा मकान का हिस्सा, एक मौत

13 Aug, 2020 984

संवाददाता/in24न्यूज़/मुंबई

 

         देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में एक मकान का हिस्सा गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हो गए. ये घटना गुरुवार को शाम 5 बजे के करीब हुई. बीएमसी अधिकारियों के अनुसार यह घटना शाम साढ़े पांच बजे ठक्कर बप्पा कॉलोनी में उस समय घटी जब मकान के निचले तल पर मरम्मत कार्य चल रहा था. हादसे में घायल पांच लोगों को घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई. एक और घायल व्यक्ति जिसकी हालत गंभीर थी उसे सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती में शिफ्ट किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई महीने में मुंबई में भारी बारिश के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग उक्त घटनाओं में घायल हो गए थे.

अन्य खबरे