Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

28 May, 2022 646

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रसोई गैस सिलेंडर फटने से आज आंध्र प्रदेश में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अनंतपुर जिले के मुलकालेदु गांव में हुए इस हादसे में पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से ये लोग हताहत हुए। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिनों पहले आगरा के इरादतनगर इलाके में स्थित गैस एजेंसी में सिलेंडर फटने से एक ‘हॉकर’ (एजेंसी से सिलेंडर को घरों में वितरित करने वाला) की मौत हो गई। थाना इरादतनगर पुलिस निरीक्षक अवधेश गौतम ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना इरादतनगर के रहलई गांव स्थित मिथलेश इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में दोपहर एक बजे हुई। हादसा गैस एजेंसी में मौजूद रसोई में चाय बनाते समय हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि हॉकर के शरीर के चीथड़े उड़ गए। बहरहाल आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे