Breaking News

लोकल ट्रेन पर पत्थरबाजी !

09 Jul, 2019 1221
आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में पत्थर मारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चलती ट्रेन में पत्थरबाजी का शिकार बने हैं मुंबई के कुर्ला रेलवे यार्ड में काम करने वाले गणेश दरवडा जोकि रेल कर्मचारी हैं। गणेश जब अपनी ड्यूटी खत्म कर ट्रेन से घर की तरफ जा रहे थे तो अचानक चलती ट्रेन पर किसी ने पत्थर मार दिया जिसमें गणेश बुरी तरह से जख्मी हो गए। ये घटना उस दौरान हुई जब मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले घाटकोपर के नित्यानंद पुल के पास से ट्रेन गुजर रही थी तब किसी ने चलती ट्रेन पर पत्थर मार दिया। फिलहाल गणेश को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद ये साफ़ हो गया है कि रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले रेल यात्री कितने सुरक्षित है ? रेलवे पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।  

अन्य खबरे