Breaking News

सीतामढ़ी में नदी पार करते हुए बह गए लोग

15 Jul, 2019 1308
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बाढ़ से बिहार बेहाल है और ऐसे में ही एक बुरी ख़बर बिहार के सीतामढ़ी से आई है जहां एक गंभीर भीषण हादसा हुआ है. जिले के रीगा-सूप्पी पथ में बखरी लचका पार करते समय एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर कुल 9 लोग सवार थे जिनमें एक बच्चा भी था. बतादें कि ट्रैक्टर रीगा से अख्ता की ओर जा रहा था, इसी बीच मझधार में ट्रैक्टर पलटा, जिसपर सवार दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. तो वही पानी की धारा में बहे सात में से चार लोगों को सुरक्षित स्थानीय गोताखोरो द्वारा बचा लिया गया है. वहीं कुछ लोग अब भी लापता हैं. बतादें की घटना रीगा सूप्पी पथ में गणेशपुर बखरी के समीप की है. सबसे बड़ी बात है कि भीषण बाढ़ से घिरे इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीम को नहीं भेजा गया है.

अन्य खबरे