Breaking News

आंधी तूफ़ान ने ली यूपी में 17 लोगों की जान

13 Jun, 2019 1248
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आंधी तूफ़ान और तेज़ बारिश की वजह से पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के हालात काफी बिगड़ गए हैं. के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी, आकाशीय बिजली और बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों में 17 लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्टों के अनुसार, सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में तीन, बस्ती में तीन, बलिया में दो और आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर और पीलीभीत में एक-एक शख्स की मौत हो गई.सिद्धार्थनगर में, एक टिन-शेड गिर गया, जिसमें एक मजदूर रहीम की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं. बस्ती जिले में, आकाशीय बिजली गिरने से बृजभान यादव की मृत्यु हो गई.वह भारी बारिश के बावजूद अपने खेतों में काम कर रहा था. बस्ती के देबरुआ गांव में तीस वर्षीय विशाल के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.वह एक दवाई की दुकान से लौट रहा था.उसके साथ उसका आठ वर्षीय भतीजा गोलू था जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अन्य खबरे