बलिया में गंगा में नाव पलटने से चार महिलाओं की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बलिया (Baliya) में एक नाव गंगा नदी में पलट गई है, इसमें चार महिलाओं का मौत हो गई है। नाव में 30 लोग सवार थे। बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकल आए हैं, लेकिन कई महिलाएं बह गई हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मौके पर डीएम बलिया मौजूद हैं। घटना में चार लोगों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बलिया के खेजुरी थाना (Khejuri Police Station) के एक गांव की महिलाएं नाव में सवार थीं। ओहार परंपरा के तहत ये लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। इस परंपरा में नाव से गंगा पार करने का चलन है, इसलिए महिलाएं और पुरुष नाव से गंगा पार कर रहे थे और अचानक नाव पलट गई। गनीमत रही कि हादसे वाली जगह रस्सी बंधी थी और रस्सी पकड़कर कुछ पुरुष बाहर आ गए, लेकिन महिलाएं गंगा धार में फंस गई। बता इस हसदे से हड़कंप मचा हुआ है।