Breaking News

देश में कोरोना के 1,270 नए मामले आए सामने

28 Mar, 2022 806

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कोरोना कमज़ोर होने के बावजूद अपनी सक्रियता दिखा रहा है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,270 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,859 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 31 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,035 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,859 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 328 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि कोरोना को लेकर अब भी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

अन्य खबरे