Breaking News

आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली ने बनाई टॉप 50 इंजीनियरिंग संस्थानों में जगह

05 Mar, 2020 1013

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय इंजीनियरिंग संस्थानों का रूतबा अब दुनियाभर के सामने है. बता दें कि आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली दुनिया के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हुए हैं. विषय आधारित क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में मुंबई और दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित आईआईटी विश्‍व के शीर्ष 50 संस्थानों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे 44वें नंबर पर जबकि आईआईटी दिल्ली 47वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि पिछले साल आईआईटी दिल्ली 61वें नंबर पर था वहीं आईआईटी बॉम्बे 53वें नंबर पर था. इस साल क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-50 में जहां दो संस्‍थानों ने जगह बनाई है, वहीं टॉप-100 में 5 भारतीय संस्‍थान जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. टॉप-100 में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली के साथ ही आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी कानपुर भी शामिल है. हालांकि इस बार टॉप-100 की लिस्ट में देश का एक और प्रतिष्ठित संस्थान जवाहर लाल यूनिवर्सिटी चूक गया है. जेएनयू क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 162वें पायदान पर है, इसके अलावा द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी का स्थान 231वां है.देश के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बाबत कहा कि आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे का इस नंबर पर आना हमारे प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थानों के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है. इन इंजीनियरिंग संस्थानों ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है.

अन्य खबरे