Breaking News

महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 5218 नए मामले

24 Jun, 2022 587

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना ने महाराष्ट्र में भी चिंता बढ़ाने का काम किया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5218 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,50,240 लाख हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,893 हो गई है। इसी अवधि में 4989 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 77,77,840 लाख हो गई है। राज्य में अभी 24,867 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे पहले ही कोरोना के दिशा निर्देश मानने की अपील कर चुके हैं।

अन्य खबरे