Breaking News

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में किशोरों ने लगवाई वैक्सीन, उत्साह चरम पर दिखा

04 Jan, 2022 856
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 

देश में अप्रत्याशित रूप से कोरोना संक्रमण (corona pandemic) और ओमिक्रॉन (omicron) वेरिएंट के केस सामने आ रहे हैं. इसी बीच सरकार की तरफ से 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने का अभियान शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि पहले दिन लगभग 42 लाख बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

 

 

आपको बता दें कि इस समय महाराष्ट्र (maharashtra) भर में कुल 650 केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है, तो वहीं मुंबई में भी 9 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है. इस वैक्सीनेशन (vaccination) का लाभ महाराष्ट्र के लगभग 60 लाख से अधिक किशोरों को मिलेगा, जबकि मुंबई में लगभग 9 लाख के आसपास लाभार्थी हैं. इसके अलावा यदि बात करें नवी मुंबई (navi mumbai) की, तो यहां भी 15 से 18 साल के किशोरों ने वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. नवी मुंबई के वाशी में स्थित ईएसआईएस अस्पताल में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है, जहां किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दी गयी.

 

 
मुंबई के दहिसर पूर्व स्थित कोविड सेंटर में बने टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लेने के लिए कोविन एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू की गई है. साथ ही किशोर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद वैक्सीन की डोज ले सकते हैं।
 
इस बारे में बताते हुए बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा कि जरूरत के मुताबिक हम स्कूलों और कॉलेजों में कैंप लगाकर टीकाकरण की शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य 28 दिन में इन 9 लाख बच्चों को टीके की पहली डोज देना है. उसके बाद दूसरी डोज दी जाएगी। इसके अलावा सुरेश काकानी ने कोविड टेस्टिंग बढ़ाने, अस्पतालों में बेडों की संख्या में वृद्धि करने सहित अन्य कोरोना संबंधी जरूरतों को पूरा करने की बात कही.

अन्य खबरे