Breaking News

मज़े लेकर गोलगप्पा खाने वाले 40 लोग पहुंचे अस्पताल

21 Oct, 2023 668

संवाददाता/in24 न्यूज़.
गोलगप्पा खाना आम बात है, मगर झारखंड के कोडरमा में गोलगप्पा खाकर 40 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें 30 बच्चे हैं। इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर के मुताबिक जिले की लोकाई पंचायत के गोसाई टोला और बलरोटांड गांव में शुक्रवार की शाम एक दुकानदार ने घूम-घूम कर गोलगप्पे बेचे। गोलगप्पे खाने के कुछ ही घंटे बाद ज्यादातर लोग उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे।

शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक जिले के सदर हॉस्पिटल में एक-एक कर 40 लोग इलाज कराने पहुंचे। कुछ को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोडरमा सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। देर रात डॉक्टर पहुंचे, तब उनका इलाज शुरू हो पाया। फिलहाल अस्पताल में दाखिल लोग गोलगप्पे के नाम से ही सहम रहे हैं।

अन्य खबरे