Breaking News

15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू

03 Jan, 2022 719

संवाददाता/in24 न्यूज़।
जानलेवा महामारी कोरोना के खिलाफ आज से देश में एक बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच देश में 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। इसके लिए केंद्र के निर्देश पर बड़ी संख्या में स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। इन वैक्सीनेशन सेंटर में किशोरों और मेडिकल स्टाफ में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी राज्यों के सीएम भी वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बच्चों को अभी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। बता दें कि किशोरों को वैक्सीन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। बता दें कि Cowin ऐप के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल का आई कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। गौरतलब है कि 15 से 18 साल तक के किशोरों के टीकाकरण की तैयारी लंबे समय से चल रही थी।

अन्य खबरे