Breaking News

24 घंटे में आए कोरोना के 918 नए मामले

20 Mar, 2023 731

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 6350 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण की दर 2.08 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 479 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। इसी अवधि में 44225 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1246 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड़ कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क के इस्तेमाल की बात भी की गई है।

अन्य खबरे