Breaking News

coronavirus news : भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब अंतिम कगार पर

16 Feb, 2022 662
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
कोरोना के मद्देनजर एक अच्छी खबर सामने आई है. भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब अंतिम कगार पर है। कोरोना के दैनिक मामले लगातार कम तो हो ही रहे हैं, साथ ही रिकवरी के आंकड़े भी राहत देने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 30 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 83 हजार लोगों ने इस महामारी को मात दी है। आपको यह भी बता दें कि इस दौरान 12.5 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई है।

तो बीते 24 घंटे में 30,615 नए मामले सामने आये हैं। देश में अब एक्टिव मामले चार लाख से भी कम हो गए हैं। फिलहाल इस समय कोरोना के कुल 3,70,240 मरीज हैं, जो कि महज 0.87 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 82,988 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी का कुल आंकड़ा 4,18,43,446 को पार कर गया है। अगर रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.94 प्रतिशत है।
 
अगर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना ग्राफ में उछाल देखने को मिला है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 235 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि शहर में आज एक भी मौत नहीं हुई है। साथ ही 446 लोग महामारी से उबरे हैं। BMC के मुताबिक मुंबई में कोरोना संक्रमण के नए मरीज मिलने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,054,477 और मृतकों की संख्या 16,685 हो गई है। वहीं, 446 लोगों के कोरोना से ठीक होने के बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,032,632 पर पहुंच गया। इसी के साथ आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 2,301 एक्टिव मरीज हैं और सभी का इलाज चल रहा है।
 
 

अन्य खबरे