Breaking News

अब रेल के बिना रिजर्वेशन वाले यात्री ऑन लाइन कर सकेंगे टिकट बुकिंग

24 Oct, 2018 1626
संवाददाता/in24 न्यूज़. 
जब भी कोई तीज-त्यौहार का मौसम आता है, लोग अपने-अपने घरों तक पहुंचने के लिए रेलवे पर आश्रित हो जाते हैं, इसके बावजूद रेल की टिकट के लिए उन्हें नाकों चने चबाने की नौबत आ जाती है. मगर अब उनके लिए दिवाली का तोहफा है कि उनके सामने लाइन लगाने से बचने का संयोग बना है. जी हां, बिना रिजर्वेशन यात्रा करनेवालों के लिए रेलवे द्वारा ऑन लाइन टिकट खरीदने की व्यवस्था की गई है.  
एक नवम्बर से रेलवे पूरे देश में यूटीएस मोबाइल एप की शुरुआत कर रहा है. जहां अनारक्षित टिकटों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है. यह योजना चार साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह सफल नहीं हुई. 

अन्य खबरे