Breaking News

एयर इंडिया के खाने में मिला यात्री को कीड़ा

28 Feb, 2023 688

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एयर इंडिया (Air India) की मुंबई से चेन्नई तक की बिजनेस क्लास की फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने सोमवार को अपने विमान के भोजन में कीड़े पाए जाने का एक वीडियो साझा किया। यात्री महावीर जैन ने ट्वीट किया कि एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में परोसे जाने वाले खाने में कीड़ा। ऐसा नहीं लगता कि स्वच्छता पर कोई ध्यान है। मेरी फ्लाइट एआई 671-मुंबई से चेन्नई सीट 2सी थी। बता दें कि वीडियो के जवाब में, एयर इंडिया ने कहा कि प्रिय जैन, हमारे साथ उड़ान भरने के दौरान आपके अनुभव को नोट करने के लिए हमें खेद है। यह सुनने में अच्छा नहीं है। हम प्रक्रिया के हर चरण में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उपायों का सख्ती से पालन करते हैं। हालांकि, क्या आप कृपया अपनी यात्रा की तारीख और सीट नंबर के साथ उड़ान विवरण डीएम को भेज सकते हैं? हम तत्काल समीक्षा और कार्रवाई के लिए इसे अपनी खानपान टीम के सामने रखेंगे। बता दें कि एयर इंडिया कुछ समय से अनेक विवादों का सामना कर रही है।

अन्य खबरे