Breaking News

जल्द ही घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

17 Jan, 2024 562

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए सरकारी ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में 75000 करोड़ रुपए  पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम दस रुपए तक कीमत घटा सकती हैं। सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कंपनियों ने प्राइसिंग रिव्यू का संकेत दिया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को दस रुपए प्रति लीटर का प्रॉफिट मार्जिन हो सकता है, जो कि अब ग्राहकों को दिया जा सकता है। एक सूत्र के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हायर मार्केटिंग मार्जिन के कारण तीन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली और दूसरी तिमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है और यह ट्रेंड तीसरी तिमाही में भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से कंपनियां इस महीने के आखिर तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पांच से दस रुपए प्रति लीटर की कटौती करने पर विचार कर सकती हैं। ऐसे में जाहिर है आम आदमी को बड़ी राहत मिल सकती है।

अन्य खबरे