ससुर के काला जादू पर बहू ने किया हंगामा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
काला जादू के नाम पर ससुर और बहू में नोकझोंक का मामला सामने आया है. करीम नगर पेद्दापल्ली जिला, धर्मारम मंडल के बोम्मारेड्डीपल्ली गांव में काला जादू करते ससुर रंगे हाथों पकड़ा गया। मायके रहनेवाली बहू को काला जादू करने की जानकारी मिलने पर वह अपने ससुराल आई। उसने घर में जाने का प्रयास किया तो ससुर ने उसे रोका। दोनों के बीच हाथापाई हुई। आखिरकार वह घर आ गई। उसने देखा कि ससुर ने काला जादू करनेवाले किसी व्यक्ति को घर में लाया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की । पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर सास-ससुर और काला जादू करनेवाले व्यक्ति को हिरासत में लिया। बताया गया कि धर्मारम मंडल, बोम्मारेड्डीपल्ली के चिरंजीवी और अन्य समुदाय की लड़की रजिता का दस साल पहले प्रेम विवाह हुआ। चिरंजीवी और रजिता की शादी उसके माता-पिता को मंजूर नहीं थी। पहले तो सास-ससुर ने उन दोनों को घर में नहीं आने दिया था, लोगों के समझाने उन्हें घर आने दिया। चिरंजीवी और रजिता के परिवार में एक लड़की ने जन्म लिया। इसके बाद बहू-बेटा और सास-ससुर में विवाद होने लगा। इस पर रजिता अपने पति और बेटी के साथ मायके जाकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद उसने तय किया कि वह अपने ससुराल में ही जाकर अपने पति और बेटी के साथ रहेगी। यह सोचकर वह ससुराल आई थी। सुसर से परेशान होकर बहू ने पुलिस में शिकायत की है.