Breaking News

तीसरी बार मिली मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी

31 Oct, 2023 687

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने 400 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने की सूरत में जान में मारने की धमकी दी है। सोमवार को भेजे गए इस ईमेल में कहा गया है कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती। ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है, जिससे पिछले दो ईमेल आए थे। पहली ईमेल में अंबानी से 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। दूसरी ईमेल में इसे दस गुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दिया गया था। अब तीसरी मेल में इसे 400 करोड़ रुपए कर दिया गया है। धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपए है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती। बता दें कि मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं। बता दें कि चार दिनों के भीतर ही यह धमकी आई है।

अन्य खबरे