Breaking News

देश भर में व्हाट्सएप का सर्वर हुआ डाउन

25 Oct, 2022 698

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज की तारीख में सोशल नेटवर्किंग का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (Whatsapp) का सर्वर भारत में अचानक डाउन हो गया और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों यूजर्स परेशान हैं। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक कई यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर 10,000 से ज्यादा यूजर्स  व्हाट्सएप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं। इस समस्या से लगातार अपने मैसेज किसी और को नहीं भेज पा रहे हैं और यही कारण है कि उनकी परेशानी लगातार बनी हुई है।  

अन्य खबरे