Breaking News

सलमान के बदले बहन अर्पिता के घर आएंगे गणपति बाप्पा

22 Aug, 2017 1618
ज्योति विश्वकर्मा / in24news
गणेशोत्सव की तैयारी पूरे उफान पर है. मुंबई और महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अपनी ही धूम रहती है. ऐसे में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में खबर है कि इस साल बांद्रा के गैलेक्सी बिल्डिंग में गणपति बाप्पा नहीं विराजेंगे। गौरतलब है कि सलमान के घर पिछले 15 सालों से गणपति बाप्पा की स्थापना होती रही है. सलमान की बहन अर्पिता के कहने पर ही गणपति बाप्पा की पूजा अर्चना की  शुरूआत की गई थी. इस आयोजन में पूरा परिवार आस्था में डूबकर बाप्पा की भक्ति में हर साल अपनी श्रद्धा व्यक्त करता है , मगर इस साल सलमान के घर के बजाए बहन अर्पिता के घर पर गणपति बाप्पा के पधारने की बात सामने आ रही है.
फिल्म 'टाइगर अभी जिन्दा है' की शूटिंग में कटरीना कैफ के साथ व्यस्त सलमान खान इस वर्ष गणपति पूजा में शामिल हो पाएंगे या नहीं इस मामले में फ़िलहाल कुछ कहना मुश्किल है। फिल्म में सलमान ,कैटरीना के साथ रोमांस और एक्शन करते दिखाई देंगे। पिछले साल भी सलमान ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग की वजह से गणेश चतुर्थी  में शामिल नहीं हुए थे।

अन्य खबरे