सीएम फडणवीस के घर विराजे विघ्नहर्ता !
26 Aug, 2017
1715
ज्योति विश्वकर्मा / in24news
देश भर में सुखकर्ता दुखहर्ता की धूम मची है। गणेशोत्सव हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाद्र मास की शुक्लपक्ष चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। गणेश जी हिंदुओं के आदि आराध्य देव है। यह किसी भी पूजा विधान में अग्रपूजित माने जाते हैं।

वही महाराष्ट्र में इसकी धूम की ज्यादा मान्यता है। 11 दिन की गणेश उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। चारो तरफ पूजा -अर्चना का माहौल बन गया है। गणपति बाप्पा मोरिया की धुन चारों तरफ गूंज रही है। घर घर गणपति की मूर्तियां स्थापित की गयी है। वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास "वर्षा" में विराजे गणपति बाप्पा। सीएम ने गणपति कि पूजा अर्चना की।

अपने घर इको फ्रेंडली गणपति बैठाकर सीएम ने लोगों तक एक सन्देश पहुँचाया है। सीएम ने रिपोर्टर्स को बताया कि पिछले 11 साल से वे गणेश जी की मूर्ति अपने मूल गाँव चंद्रपुर से लाते है जोकि इको फ्रेंडली गणपति होते है।

इस मौके पर सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस ने सभी लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी और देश के किसानों को याद करते हुए उन्होंने गणपति बाप्पा से किसानो के विघ्न दूर करने की मंगल कामना भी की।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी गणपति की ढेर सारी शुभकानाएं दते हुए महाराष्ट्र के किसानो की समस्या और महाराष्ट्रवासियों की समस्याएं दूर करने की कामना की। साथ ही गणेश भक्तों से ये आवाहन भी किया कि प्रधान मंत्री की नव भारत के संकल्प को पूरा करने में वे अपना सहयोग दे।