Breaking News

1 मई से एसबीआई की नई सर्विस होगी लागू

09 Mar, 2019 1360

 

संवाददाता/in24न्यूज़।
भारतीय स्टेट बैंक 'एसबीआई' ने ग्राहकों की सुविधाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है. बैंक ने होम और ऑटो लोन पर लगने वाले ब्याज की व्यवस्था बदल दी है. मतलब साफ है कि अब आरबीआई के ब्याज दरें घटाने के तुरंत बाद बैंक अपनी ब्याज दरें  कम कर देगा. वहीं, बढ़ने पर तुरंत बढ़ जाएंगी. आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी पॉलिसी में यह नियम बदलने का फैसला लिया था. एसबीआई ने अपने बयान में कहा, 'आरबीआई के नीतिगत दर में बदलाव त्वरित रूप से ग्राहकों को देने के मसले के हल के लिये एक मई 2019 से हमने बचत बैंक जमा तथा अल्पकालीन मियादी कर्ज के लिये ब्याज दर को रिजर्व बैंक की रेपो दर से जोड़ने का निर्णय किया है     एक मई से लागू होगा नियम- एसबीआई ने देर शाम एक बयान में कहा कि नई दरें एक मई से प्रभावी होंगी. इस कदम से रिजर्व बैंक के नीतिगत दर 'रेपो रेट' में कटौती का फायदा तत्काल प्रभाव से ग्राहकों को मिलेगा. रिजर्व बैंक, बैंकों के साथ बार-बार इस मुद्दे को उठाता रहा है कि वह जितना रेपो  रेट में कटौती करता है, बैंक उतना लाभ अपने ग्राहकों को नहीं देते.....

अन्य खबरे