Breaking News

अग्निपथ योजना के भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं : राजनाथ सिंह

19 Jul, 2022 625

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया पर उठे राजनीतिक विवाद पर  आज यह साफ कर दिया है कि सैन्य भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, यह पूरी तरह से अफवाह है। जो पहले व्यवस्था थी, आजादी के पहले की, वही व्यवस्था अब तक चली आ रही है। कहीं पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जो पुरानी व्यवस्था रही है वही व्यवस्था अब तक चली आ रही है। दरअसल, अग्निपथ योजना के तहत होने वाली भर्ती प्रक्रिया में जाति एवं धर्म प्रमाणपत्र मांगे जाने को लेकर देश में सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्हीं विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि विपक्ष द्वारा अग्निपथ योजना का लगातार विरोध किया जा रहा है।

अन्य खबरे