Breaking News

अचानक बंदूक चल जाने से एक जवान की मौत

24 Sep, 2021 720

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सावधानी हटी दुर्घटना घटी बड़ी पुराणी कहावत है। आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गोली लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवानों की टुकडी बीजापुर से उसूर सुबह बस में जा रही थी। उन्होंने बताया कि सफर के दौरान एक जवान की बंदूक अचानक चल जाने के कारण गोली दूसरे जवान के सीने में लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद घायल जवान को आवापल्ली के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवान का नाम त्रिलोक सिंह है। इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन बना दिया है। 

अन्य खबरे