Breaking News

अनंतनाग में एक आतंकी ढेर

24 Dec, 2021 783

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लगातार कार्रवाई जारी है। आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया पुलिस ने कहा कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम एक जगह पर पहुंची, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक की बुधवार शाम अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ मुहीम जारी है।

अन्य खबरे