Breaking News

अब आधार कार्ड के पते वाले जिले में ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

05 Jul, 2022 647

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अब आपको स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नए नियमों का पालन करना होगा! नए नियम के तहत अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपके आधार कार्ड में जो पता है उसी जिले में बनेगा। लाइसेंस के लिए आवेदक को ऑनलाइन ही टेस्ट देना होगा और आपको आधार कार्ड को लिंक कराना होगा। ये नया नियम ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए है। लर्निंग लाइसेंस जिस जिले में बनेगा, परमानेंट भी वहीं बनवाना होगा। अब लर्निंग कहीं से भी बन सकेगा, लेकिन स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक को अपने आधार में दर्ज जिले में ही जाना होगा। हालांकि एक जून से पहले लर्निंग डीएल बनवा चुके लोगों पर यह नियम लागू नहीं होगा। नई व्यवस्था में लर्निंग लाइसेंस कहीं से भी जारी हो सकता है, लेकिन स्थाई लाइसेंस के लिए आधार के पते वाले जिले के आरटीओ दफ्तर जाना होगा। यह व्यवस्था एक जून से लागू कर दी गई है। एक जून को लर्निंग लाइसेंस लेने वाले लोगों को एक माह बाद अपने आधार के पते वाले जिले में ही स्थायी के लिए आवेदन करना होगा। मसलन, गोरखपुर से बने आधार के जरिए लखनऊ में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा सकेंगे, चाहे आप सरकारी नौकरी में ही क्यों ना हों! बता दें कि अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक होगा।

अन्य खबरे