Breaking News

अब एनडीए में शामिल होनेवाली लड़कियों का रास्ता हुआ साफ

08 Sep, 2021 714

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश सेवा की इच्छा रखनेवाली लड़कियों के लिए अब एक महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए ) में लड़कियों को शामिल करने की अनुमति देने के लिए कल निर्णय ले लिया गया है। केंद्र के मुताबिक यह फैसला तीनों सैन्य प्रमुखों की सलाह के बाद लिया गया है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सैन्य बल देश में सम्मानीय शक्ति हैं परंतु इसमें लैंगिक समानता के लिए और भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। मामले की सुनवाई के दौरान एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने उत्साहित अंदाज में कोर्ट को बताया कि मेरे पास एक खुशखबरी है कि रक्षा सेनाओं के प्रमुखों और सरकार ने आपसी बैठक में ये तय कर लिया है कि अब महिलाओं को एनडीए और नेवल अकादमी में प्रशिक्षण के बाद स्थाई कमीशन अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया जाएगा, बस जल्द ही प्रक्रिया को भी निर्णायक स्वरूप प्रदान कर दिया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि एनडीए में लड़कियों को परीक्षा देने का मौका कुछ दिन पहले ही दिया गया। कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में नेशनल डिफेंस अकेडमी में लड़कियों के परीक्षा देने की इजाजत दी थी। बता दें कि अब एनडीए में शामिल होने का जज़्बा और बढ़ेगा। 

अन्य खबरे