Breaking News

अमरनाथ यात्रा रोकी गई, यात्रियों को वापस लौटना होगा

02 Aug, 2019 1276

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया है.  गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की सरकार ने आतंकी हमले को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत उन्होंने आतंकी खतरे के कारण आतंकी खतरे के कारण अमरनाथ यात्रियों को वापस जाने के लिए कहा है. साथ ही सरकार ने सरकार ने अमरनाथ यात्रा की अवधि कम करने की भी हिदायद दी. बताया जा रहा है कि इसलिए ही जम्मू-कश्मीर में लगातार अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती की जा रही है. वहीं, मौसम खराब होने की वजह से अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के हित में एक लेटर जारी किया है. राज्य सरकार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा के रूट से आईईडी और माइंस बरामद किए. तलाशी के दौरान जो हथियार बरामद हुए थे वे पाकिस्तान में बने थे. बरामद हथियार को पाकिस्तानी मीडिया को दिखाए गए हैं.

अन्य खबरे