असम और बंगाल में भूकंप के झटके
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी के बीच असम और बंगाल में भूकंप के तेज़ झटकों ने लोगों को थर्रा दिया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक़ असम में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का भूकंप बुधवार सुबह महसूस किया गया है. भूकंप का केंद्र असम के तेजपुर से पश्चिम में 43 किमी और गहराई 17 किमी थी. असम के गुवाहाटी, उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भूकंप महसूस किए गए. नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 7:51 बजे दर्ज किया गया था और भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह असम में तेजपुर से 43 किमी पश्चिम में केंद्रित था. पहले बड़े झटके के बाद लोगों में डर का माहौल था. पहला सुबह 7:55 के आसपास और दूसरा झटका उसके कुछ मिनट बाद आया. इस भूकंप के बाद कई जगह इमारतों में दरारें देखी गई हैं. हालांकि जानमाल के नुकसान की अभी अधिक खबर सामने नहीं आयी है. असम और उत्तर बंगाल में भूकंप के झटके महसूस करने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि भूकंप शायद कम से कम 30 सेकंड तक रहा और उस दौरान इमारतें हिलती रहें. असम और उत्तर बंगाल में स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे बड़े भूकंप की सूचना दी. असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भूकंप के बारे में ट्वीट करने वालों में से थे. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि अभी असम में बड़ा भूकंप महसूस किया गया. डिटेल की प्रतीक्षा है. मंत्री ने भूकंप के प्रभाव को दिखाते हुए एक इमारत के अंदर टूटी हुई चारदीवारी की तस्वीरें भी शेयर कीं. गनीमत यही रही कि इस भूकंप से जानें नहीं गईं.